Move to Jagran APP

करट लगने से बिजलीकर्मी झुलसा

By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 09:09 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 09:09 PM (IST)
करट लगने से बिजलीकर्मी झुलसा

भिवानी : औद्योगिक क्षेत्र में बिजली लाइन ठीक कर रहा एक बिजली कर्मी बृहस्पतिवार को करट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहा से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बिजली निगम कर्मचारी रोहताश पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करट लगा। करट लगने से वह बुरी तरह झुलस कर नीचे आ गिरा। जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई है। साथी कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुचाया। वहा से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।

loksabha election banner

ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

भिवानी : गाव सागा निवासी एक व्यक्ति गाव जाने के लिए रोहतक गेट पर वाहन का इतजार कर रहा था। तेज गति से आए एक ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहा से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गाव सागा निवासी नफे सिंह बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे रोहतक गेट पर गाव जाने के लिए वाहन का इतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से एक ट्रक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल को आस-पास खड़े लोगों ने गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

बाइक की चपेट में आने सात साल का मासूम घायल

भिवानी : गाव कोंट निवासी सात वर्षीय एक मासूम बच्चा बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गाव कोंट निवासी सुभाष ने बताया कि उसका 7 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर दे मारी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.