Move to Jagran APP

क्वालीफाइग मुकाबले समाप्त, आज से शुरू होंगे अहम मुकाबले

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : स्वर्ण जयंती 51वीं हरियाणा राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 03:01 AM (IST)
क्वालीफाइग मुकाबले समाप्त, आज से शुरू होंगे अहम मुकाबले
क्वालीफाइग मुकाबले समाप्त, आज से शुरू होंगे अहम मुकाबले

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : स्वर्ण जयंती 51वीं हरियाणा राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन क्वालीफाइग मुकाबले समाप्त हो गए। क्वालीफाइग मुकाबले जीतकर खिलाड़ियों ने मुख्य दौर के मुकाबलों में प्रवेश किया है। मुख्य दौर के मुकाबलों में करीब 33 खिलाड़ी शुक्रवार से अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का समापन 20 अगस्त को होगा। हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेगे।

loksabha election banner

बहादुरगढ़ एचएल सिटी स्थित शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम तक खिलाड़ियों के बीच क्वालीफाइग मुकाबले खेले गए। सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी जीत के लिए खूब पसीना बहाया। विजेता खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के मुख्य दौर के मुकाबलों में प्रवेश किया जो शुक्रवार से शुरू होंगे। खिलाड़ियों की असली परीक्षा इन मुकाबलों में देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव मनोज शर्मा, राकेश जून, मंच संचालक संजय शर्मा, सन्नी धनखड़ व कुलदीप नेहरा आदि मौजूद थे।

इन खिलाड़ियों ने किया मुख्य दौर के मुकाबलों में प्रवेश:

ब्वायज सिंगल अंडर-17:

मानव चौधरी फरीदाबाद

नमन रोहतक

शिवेन सोनीपत

नितिन हिसार

पंकज रोहतक

हर्ष आनंद रोहतक

रमन रोहतक

अंकुर सोनीपत

अंकित चहल सोनीपत

कनिष्क सोनीपत

रजत सोनीपत

अमन नादल रोहतक

प्रतीक दहिया सोनीपत

जोनी रोहतक

सक्षम सोनीपत

अमन राणा फरीदाबाद

ब्वायज सिंगल अंडर-19:

समर्थ शर्मा झज्जार

साश्वत दलाल सोनीपत

अंकित चहल सोनीपत

तरूण गक्खड़ सिरसा

अमन गुप्ता फरीदाबाद

नीतिश रोहतक

नमन रोहतक

भारत पानीपत

जिज्ञाशु सोनीपत

हर्ष आनंद रोहतक

सक्षम सोनीपत

यशदीप सोनीपत

पंकज रोहतक

मिहिर सभरवाल फरीदाबाद

आकाश भिवानी

मोहित गोर्य सिरसा

ब्वायज डबल्स अंडर-17:

अजय धनखड़ सोनीपत व भारत गुड़गाव

अमन नंदन व विश्वास रोहतक

अखिल व रजत सोनीपत

अमन व राहुल फरीदाबाद

राजीव हिसार व अंशुल रोहतक

देव व गुरदीप सोनीपत

मानव चौधरी व रक्षक शर्मा फरीदाबाद

हिमाशु दहिया व नवदीप सोनीपत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.