एनसीआर नहर में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशका
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : थाना सदर क्षेत्र में शव मिलने का सिलसिला थम नही रहा है। शनिवार को जसौरख
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : थाना सदर क्षेत्र में शव मिलने का सिलसिला थम नही रहा है। शनिवार को जसौरखेड़ी गाव के नजदीक से गुजर रही एनसीआर नहर से शव बरामद किया गया। मृतक की अभी पहचान नही हो सकी है। पुलिस मामले की जाच कर रही है। शक है कि यह मामला भी हत्या का हो सकता है।
शनिवार को एक बार तो पुलिस को जैसे ही जसौरखेड़ी गाव के पास नहर में शव अटका होने की सूचना मिली तो पुलिस के भी हाथ पाव फूल गए, क्योंकि जसौरखेड़ी से सटे आसौदा गाव से लापता चार युवकों में से एक का शव इसी गाव की नहर में मिला था और तीन का अभी कोई सुराग नही है। जिसका शव मिला, उसकी हत्या की गई थी। यह मामला अभी अनसुलझा है। इसी दिन एक और शव मिला था। वह भी हत्या का था। हालाकि यह सुलझ चुका है। अब चार दिन के अंदर ही इसी इलाके में तीसरा शव मिला है। जब पुलिस मौके पर पहुची और शव को बाहर निकाला तब यह स्पष्ट हुआ कि यह तो किसी नवयुवक का नही बल्कि 40 से 45 साल के बीच के व्यक्ति का है। इसके बाद पुलिस ने जाच शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नही हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया। आसपास के थाना व चौकियों में भी इस बारे में सूचना दी गई है। अभी कहीं से कोई जानकारी नही मिली है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर काले रग की पेंट, काली जेकेट व कमीज तथा सफेद जूते मिले है। शरीर पर कोई चोट का निशान मिलने से पुलिस ने फिलहाल इकार किया है। जाच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
हत्या की आशका
नहर से शव मिलने के बाद यह आशका प्रबल हो रही है कि यह मामला भी हत्या का हो सकता है, लेकिन जब तक मृतक की पहचान नही होती, तब तक पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है।