किक बाक्सिंग में छाए बहादुरगढ़ के खिलाड़ी
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : कैथल में 11 से 14 अगस्त तक हुई 16वीं हरियाणा राज्य किक बॉ
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : कैथल में 11 से 14 अगस्त तक हुई 16वीं हरियाणा राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों का बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा में पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में 13 जिलों के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें झज्जार के 19 खिलाड़ियों ने भाग लेकर कई पदक अपने नाम किए। झज्जार की टीम में अधिकाश खिलाड़ी बहादुरगढ़ से ही थे।
कोच जसवंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सब जूनियर में 20-25 किलो भार वर्ग में विनय कुमार ने रजत पदक और मनीष ने कास्य पदक प्राप्त किया। 30-35 किलो भार वर्ग में करण ने स्वर्ण पदक व मेहुल रजत पदक जीता। 35 किलो वर्ग में सागर ने रजत पदक जीता और जूनियर मे बोबी लोहचब और तुषार ने रजत और कास्य पदक जीता। 55-60 भार में अजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में निशात शर्मा और चंद्रपाल ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में 50-55 किलो वर्ग में अनु बंसल और आरती बंसल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुसुम गोयला कला को बेस्ट महिला खिलाड़ी से नवाजा गया। कोच जसवंत सिंह को भी अवार्ड दिया गया। समारोह में श्याम सिंह राणा, संतोष कुमार अग्रवाल, भाजपा खेल के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल सिंह ढाडा आदि मौजूद थे। झज्जार जिला किक बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष नीरज लोहचब, रवि कुमार, सुशील कुमार सागवान और शगुन शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।