जीएसटी में है कुछ खामिया : गोयल
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : हरियाणा व्यापार मंडल के स्थानीय प्रधान ईश्वर चंद गोयल का कहना है 1 जु
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
हरियाणा व्यापार मंडल के स्थानीय प्रधान ईश्वर चंद गोयल का कहना है 1 जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में कुछ खामिया है। इन्हे दूर करवाने के लिए संगठन प्रयासरत है और पूरी उम्मीद है कि सरकार इस पर सकारात्मक रुख दिखाएगी। वे खुद के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। सोमवार की सुबह अग्रवाल कॉलोनी स्थित म्युनिसिपल पार्क में अग्रवाल कॉलोनी सुधार समिति की तरफ से बहादुरगढ़ व्यापार मंडल के नव नियुक्त प्रधान ईश्वर चंद गोयल व युवा व्यापारमंडल के प्रधान विकेश कुमार गर्ग का समिति प्रधान रवींद्र गुप्ता द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व प्रधान सुदेश गोयल, मदन गोपाल मित्तल, जय भगवान, बिल्लू, प्रमोद कंसल, महेंद्र गोयल, अश्रि्वनी जैन, डॉ सतीश जैन, आनंद अग्रवाल, सुशील गुप्ता, पवन गुप्ता, डीडी बंसल, सोनू जैन, कृष्ण कुमार सिंघल उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के प्रधान ने स्वागत करने पर अग्रवाल कॉलोनी सुधार समिति का धन्यवाद किया और कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जीएसटी को लेकर कहा कि इसमें व्यापार से जुड़ी कुछ खामिया है। इन्हे दूर कराने के लिए संगठन प्रयासरत है। इसी सिलसिले में 28 जून को दिल्ली में बैठक भी होनी है। उसमें विचार विमर्श करके सरकार के समक्ष अपनी माग रखी जाएगी। उम्मीद है कि सरकार की तरफ से इन मागों को मंजूर करते हुए खामियों को दूर किया जाएगा।