Move to Jagran APP

देश के विकास में अब दिल्लीवासी भी साझीदार : कौशिक

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के बुधवार को

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 01:00 AM (IST)
देश के विकास में अब दिल्लीवासी भी साझीदार : कौशिक
देश के विकास में अब दिल्लीवासी भी साझीदार : कौशिक

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के बुधवार को आए नतीजों से साफ हो गया है कि अब दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास जताते हुए देश के विकास में सहभागी बनकर मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। विधायक कौशिक ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश में विकासात्मक बदलाव नजर आ रहा है और विकास की ओर हम निरतर आगे बढ़ रहे है।

विधायक कौशिक ने जारी ब्यान में कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में नार्थ, साऊथ और ईस्ट नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा को मिला भारी बहुमत देश में हो रहे विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। दिल्ली की जनता ने भी इस विकास में आहुति डालने के लिए कमल के निशान का बटन दबाकर आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा को मिले बहुमत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित पार्टी संगठन के नेताओं व पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा नगर निकाय चुनाव में दिल्ली की जनता ने नकारात्मक राजनीति को पूर्णतया दर किनार करते हुए विकासात्मक सोच के साथ सबका साथ-सबका विकास कराने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही भाजपा के प्रति विश्वास जाहिर किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ सटे बहादुरगढ़ क्षेत्र की जनता ने पहले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनहितकारी नीतियों में विश्वास व्यक्त किया था और अब दिल्ली की जनता भी उनके साथ है। बहादुरगढ़ हलके में भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में हुए विकास का असर दिल्ली की जनता ने देखा और भाजपा का जनाधार मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ईमानदार नेतृत्व के साथ भाजपा ने एक बार फिर आज दिल्ली में जीत का परचम लहराते हुए सकारात्मक कदम बढ़ाया है। उत्तरप्रदेश, उतराखंड के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिले भारी बहुमत ने यह साबित कर दिया है कि देश नोटबंदी सरीखे आर्थिक बदलाव के फैसले में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज देश भर में जो भाजपा की लहर के साथ सुखद माहौल बना है वह विपक्षी दलों पर करारा प्रहार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.