Move to Jagran APP

प्लाट धारकों में अटके एचएसआइआइडीसी के 10 करोड़

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम(एचएसआइआइडीसी) की करी

By Edited By: Published: Fri, 13 Jan 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 01:00 AM (IST)
प्लाट धारकों में अटके एचएसआइआइडीसी के 10 करोड़

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम(एचएसआइआइडीसी) की करीब 10 करोड़ रुपये की राशि प्लाट धारकों में अटक गई है। प्लाट धारक यह राशि तीन सालों से जमा नहीं करा रहे है। एचएसआइआइडीसी के सेक्टर-16, 17 व 4बी के ये प्लाट है। निगम की ओर से प्लाट धारकों को कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके है लेकिन अब तक प्लाट धारक यह राशि जमा नहीं करा रहे है। अब निगम के अधिकारियों की ओर से प्लाट धारकों को अंतिम बार नोटिस दिया जा रहा है। यह राशि जमा कराने के लिए उन्हे 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। अगर निर्धारित अवधि में प्लाट धारकों ने यह राशि जमा नहीं कराई तो निगम की ओर से सभी मूलभूत सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी और प्लाट का आवंटन रद करने के लिए निगम मुख्यालय को पत्र भेज दिया जाएगा।

हाईकोर्ट के आदेश पर निगम के एमडी ने दिए थे बढ़ी राशि जमा कराने के निर्देश

दरअसल, सरकार की ओर से एचएसआइआइडीसी के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था। मुआवजा कम मिलने की वजह से यहा के किसान हाईकोर्ट में चले गए थे। हाईकोर्ट ने वर्ष 2010-11 में किसानों के हक में फैसला सुनाया था और मुआवजा राशि को दोबारा निर्धारित कर किसानों को पैसे देने के निर्देश दिए थे। एचएसआइआइडीसी ने किसानों को तो मुआवजे की राशि दे दी थी लेकिन यह राशि प्लाट धारकों से ही वसूली जानी थी। इसीलिए निगम के एमडी ने किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने के लिए प्लाट धारकों पर 902 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से इनहासमेंट किश्त जमा कराने के निर्देश दिए थे। यह आदेश निगम के एमडी ने 2013 में दिए थे लेकिन तब से लेकर अब तक निगम के अधिकारी प्लाट धारकों को नोटिस दे रहे है लेकिन अब तक कोई भी प्लाट धारक यह राशि जमा कराने को तैयार नहीं है। अब निगम ने दोबारा से नोटिस देकर 31 जनवरी तक का समय दिया है। अब निगम ने सख्त रवैया अपनाने का निर्णय लिया है। अगर कोई भी प्लाट धारक यह राशि जमा नहीं कराता है तो उसकी पानी, सीवर व रोड आदि मूलभूत सुविधाएं निगम की ओर से बंद कर दी जाएंगी।

इन प्लाट धारकों पर करोड़ों की राशि:

प्लाट राशि

फुटवियर पार्क का प्लाट 6 करोड़

341 1.45 करोड़

सेक्टर 16 का 211बी 2 करोड़

कुछ प्लाट धारकों पर निगम की देय राशि का विवरण:

प्लाट संख्या राशि

100 246112

106 185516

112 635700

118 475057

120 252270

121 389966

164 269706

162 158275

244 884890

255 665692

303 1864706

310 147488

225 395427

331-332 9989675

328 3854892

296 2280913

297 1845840

329 3854897

नोट: यह डाटा निगम कार्यालय से लिया गया है।

करेगे मूलभूत सुविधाएं बंद : देशवाल

इस बारे में निगम के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित देशवाल का कहना है कि प्लाट धारकों पर इनहासमेंट किश्त के रूप में करीब 10 करोड़ बकाया है। यह राशि प्लाट धारक जमा नहीं करा रहे है। कई बार नोटिस दिए जा चुके है। अगर अब 31 जनवरी तक भी प्लाट धारकों ने यह राशि जमा नहीं कराई तो उनकी मूलभूत सुविधाएं निगम की ओर से बंद कर दी जाएंगी और प्लाट रिज्यूम करने के लिए निगम मुख्यालय को पत्र लिख दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.