यज्ञ में आहुति डाल लिया गोवंश बचाने का प्रण
जागरण संवाददाता, बहंादुरगढ़ : साखौल स्थित गो उपचार केंद्र में रविवार को पीड़ित गो माता सेवा यज्ञ का
जागरण संवाददाता, बहंादुरगढ़ :
साखौल स्थित गो उपचार केंद्र में रविवार को पीड़ित गो माता सेवा यज्ञ का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दिन सासद दीपंेंद्र सिंह हुड्डा व शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह भी पहुचे और पीड़ित गो वंश के उपचार केंद्र की सेवाओं को जमकर सराहा।
सासद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पीड़ित व घायल गोवंश की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। प्राचीन ग्रंथों में भी गाय की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। सासद ने कहा कि गाय किसी एक व्यक्ति या संस्था से नहीं अपितु समस्त समाज के प्रयास से ही बच सकती है। समाज के हर वर्ग को गोसेवा के पुण्य कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधु के पहुचते ही शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारों से कार्यक्रम स्थल गुंज उठा। यादवेंद्र संधु ने गो उपचार केंद्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। संधु ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी, परंतु अधिकतर लोगों को केवल कुछ शहीदों के नाम ही याद हैं। अधिकतर सरकारों ने शहीदों के नाम पर केवल राजनीति करने का ही काम किया है। सरकार को नए नोटों पर शहीदों के चित्र अंकित करने चाहिए। शहीदों को उनकी शहादत का पूरा सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि आज हम आजादी की जिस खुली हवा में सास ले रहे है। संधु ने कहा कि उन्होंने कई सरकारों से शहीदों के रिकार्ड की सूची मागी लेकिन आज तक कोई भी सरकार उनको यह पूरी सूची उपलब्ध नहीं करवा पाई। युवाओं को शहीदों को आदर्श मानने की अपील की। कार्यक्रम में संासद दीपेंद्र हुड्डा ने पाच लाख, समस्त ट्रासपोर्ट यूनियन बहादुरगढ़ ने सवा लाख, पार्षद गुरुदेव राठी ने 50 हजार गोसेवा के लिए दान किए। कार्यक्रम में राजबाला व पार्टी ने गोवंश की वर्तमान दशा पर रागनी सुनाकर लोगों को गाय के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। समिति ने गाव साखौल की पंचायत का आभार जताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के पुत्र नीतिश कटारिया, संदीप राठी, वजीर राठी, पार्षद मोनिका गर्ग, सतपाल राठी, बुल्लड़ पहलवान, पूर्व नप अध्यक्ष रवि खत्री, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सतीश छिकारा, श्रीओम अहलावत, धर्मवीर हुड्डा, प्रदीप मलिक, संदीप मलिक, समुंद्र सहवाग, महेंद्र मलिक, बलवान सिंह राठी, धर्मपाल राठी, ओमप्रकाश राठी, जयप्रकाश राठी, नरेंद्र दलाल, प्रमोद तहलान उपस्थित रहे।