गीता जयंती महोत्सव में दिखी संस्कृति की झलक
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-2016 के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के रेल
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-2016 के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागण में दूसरे दिन श्रीमद्भागवत गीता आधारित सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सास्कृतिक महोत्सव का शुभारभ इस्कान मंदिर से स्वामी समुखदास ने किया जबकि अध्यक्षता बीईओ मदन लाल चोपड़ा ने की।
एसडीएम मनीषा शर्मा की देखरेख में चल रहे महोत्सव में सास्कृतिक कार्यक्रम में खंड के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण अर्जुन संवाद सहित कृष्ण लीलाओं का बेहतर ढग से मंचन किया। रगारग सास्कृतिक समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि स्वामी समुखदास ने कहा कि गीता एक अमूल्य रत्न है जो संपूर्ण मानव जाति के लिए है। गीता ज्ञान की जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का जो संदेश दिया था वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय था। गीता के उपदेशों को अपनाकर ही मनुष्य के दुख दर्द व समस्याएं दूर हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेश को जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा जिलास्तर के साथ ही खंड स्तर पर मनाए जाने की पहल जो की गई है वह प्रदेश की पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की दिशा में अतुलनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस्कान की ओर से सार्थक मुहिम में पूरा सहयोग दिया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव के तहत लगी प्रदर्शनी का भी मुख्यातिथि समुखदास व बीईओ चोपड़ा ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जनहितकारी योजनाओं का बेहतर ढग से क्रियान्वयन हो रहा है और जन-जन को इन सुविधाओं व सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रस्तुति देने वाले विभागीय कर्मियों को भी गीता संदेश को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रावमावि के प्राचार्य धर्मवीर शर्मा, सीडीपीओ सुषमा रानी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शनिवार को निकलेगी शोभा यात्रा :
गीता जयंती महोत्सव का समापन शनिवार को नगर शोभा यात्रा के साथ होगा। नोडल अधिकारी एवं एसडीएम मनीषा शर्मा ने बताया कि नगर शोभा यात्रा का शुभारभ विधायक नरेश कौशिक द्वारा किया जाएगा। यह शोभा यात्रा इस्कान मंदिर संचालन समिति के सहयोग से निकलेगी जोकि शहीद होशियार सिंह स्टेडियम से आरभ होकर इद्रा मार्केट, नागरिक अस्पताल रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग पर, झज्जार मोड से होते हुए महोत्सव स्थल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागण में संपन्न होगी।