गोमाता सेवा यज्ञ समारोह की तैयारिया तेज
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : साखौल स्थित गोउपचार केंद्र में 3 व 4 दिसंबर को होने वाले तीसरे पीड़ित
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
साखौल स्थित गोउपचार केंद्र में 3 व 4 दिसंबर को होने वाले तीसरे पीड़ित गोमाता सेवा यज्ञ के लिए तैयारिया जोरशोर से चल रही है। केंद्र की संचालक गोधन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधु को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। समिति सदस्यों ने संधु को 3 व 4 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह संधु ने कहा कि पीड़ित गोवंश के कार्यक्रम में आना उनके लिए बड़े गर्व की बात होगी। उन्होंने कहा कि गाय, कन्या व पेड़ों की रक्षा करना भारत की पुरानी संस्कृति का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि घायल, बेसहारा व पीड़ित गोवंश की सेवा व उपचार करके समिति वास्तव में सराहनीय कार्य कर रही है। संधु ने कहा कि अगर देश में गोवंश पीड़ित रहेगा तो देश पर तरह-तरह की विपत्तिया आती रहेगी। इस लिए समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पीड़ित, बेसहारा व घायल गोवंश रक्षा व सेवा कर उसकी पीड़ा को दूर करने का प्रयास करे। अगर देश में गोवंश स्वस्थ व पीड़ा रहित होगा तो देश खुशहाल रहेगा। यादवेंद्र संधु ने कहा कि 3 व 4 दिसंबर के इस सेवा कार्यक्रम में उपस्थित रहना उनके लिए बड़े गर्व की बात होगी। यादवेंद्र संधु को निमंत्रण देने वालों में गोधन सेवा समिति से राधेश्याम काबरा, सुदामा तायल, संदीप आर्य, संजीव मलिक, अमित आर्य, बिजेंद्र राठी, सुशील राठी, सुनील छिल्लर, सुशील अग्रवाल, विनोद कुमार, विनय गोयल, कृष्ण चावला, रमेश राठी, नितिश गौड़, ह्यूमन सोसाइटी से भारत नागपाल व प्रदीप गुप्ता, हरियाणा युवा बाल्मीकि सभा के अध्यक्ष अमित प्रधान भी उपस्थित रहे। केंद्र में दो दिवसीय पीड़ित गोमाता सेवा यज्ञ में 1008 कालिदास जी महाराज, स्वामी चैतन्य महाराज, शहीद ए आजम भगत सिंह के पोत्र यादवेंद्र सिंह संधु, अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी मंजीत छिल्लर, हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सासद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व खेल एवं कृषि मंत्री सुखबीर कटारिया, विधायक नरेश कौशिक, पूर्व विधायक राजेंद्र जून सहित अनेक राजनीतिक व सामाजिक व्यक्ति भाग लेंगे।