Move to Jagran APP

2020 में जीतूंगी स्वर्ण पदक : साक्षी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ शहर के लोगों और प्रदेश सरकार के सम्मान से खुश साक्षी मलिक न

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 01:01 AM (IST)
2020 में जीतूंगी स्वर्ण पदक : साक्षी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

बहादुरगढ़ शहर के लोगों और प्रदेश सरकार के सम्मान से खुश साक्षी मलिक ने कहा कि वे देश के लिए पदकों का सिलसिला नहीं रूकने देंगी। 2020 के ओलंपिक में वे देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लाएंगी। लोगों के स्वागत से काफी गदगद दिखी साक्षी मलिक ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्राड एंबेसडर बनाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। साक्षी मलिक बुधवार को बहादुरगढ़ में हुए अपने अभिनंदन समारोह में लोगों को संबोधित कर रही थी।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में साक्षी मलिक ने कहा कि लड़किया किसी भी मुकाबले में लड़कों से कम नहीं है और लड़किया भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं। देश का नाम विश्व भर में चमकाने के बाद पहली बार हरियाणा में आई हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक ने लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि लड़कियों को भी बेझिझक होकर अब आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि लड़किया किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं हैं और लड़किया भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें अच्छी सुविधाएं दे रही है और वो आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्राड एंबेसडर बनाने पर साक्षी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वे भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सम्मान का मान रखेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.