एनसीसी कैडेटों को प्रदान किए रैक
जागरण संवाद केंद्र, बहादुरगढ़ : राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। समारोह में कई कैडेटों को बेहतर प्रदर्शन के बाद रैक दिए गए। सास्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी एनसीसी से जुड़े विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया।
नवंबर का चौथा सप्ताह एनसीसी के नाम होता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को यहा कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मार्च पास्ट और परेड निरीक्षण के साथ ही एनसीसी के प्रति समर्पण भाव दिखाने वाले कई विद्यार्थियों को रैक दिए गए। कैडेट राहुल को सीनियर अंडर आफिसर। जबकि मोहित, ज्योति को अंडर आफिसर का रैक दिया गया। सार्जेट के लिए दीपक सैनी और प्रीति को चुना गया। कालेज प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश आर्य, लेफ्टिनेंट डॉ. मनोज व अन्य सीनियर प्राध्यापकों ने कैडेट को रैक देने की औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद यहा सास्कृतिक और खेल गतिविधिया भी हुई। इनमें 400 मीटर दौड़ में तरुण ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान दीपक को मिला। वहीं लड़कियों की 200 मीटर की दौड़ में मोनिका और प्रीति ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान नितू को मिला। एकल गान में श्वेता ने पहला स्थान हासिल किया। नीतू दूसरे स्थान पर रही। समूह नृत्य में सोनिया और समूह गान में कीर्ति ग्रुप ने बाजी मारी। ड्रिल कंपीटीशन में लड़कों ने पहला और लड़कियों के ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. रवि प्रकाश आर्य ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना चाहिए और एनसीसी से जुड़ाव ऐसे ही नियमों को सीखने की पाठशाला है। राष्ट्रीयता की भावना और देश व समाज के प्रति समर्पित जीवन जीना एनसीसी से जुड़ा विद्यार्थी बेहतर ढग से सीख सकता है। इस मौके पर डॉ. विकास शौकीन, प्रो. शिव हरि, रेणुका मलिक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर