जन चेतना यात्रा की अगुवाई में उमड़ा हुजूम
जागरण संवाद केंद्र, बहादुरगढ़ : इडियन नेशनल स्टूडेट आर्गेनाइजेशन (इनसो) की जन चेतना यात्रा का तीसरा चरण बुधवार को यहा बहादुरगढ़ पहुचकर संपन्न हो गया। कई कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों के जरिये इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने युवाओं से बदलाव का आह्वान किया। यात्रा के स्वागत में इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।
इनसो की यह यात्रा लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बहादुरगढ़ सीमा में सबसे पहले एचआइटी में पहुचे। यहा विद्यार्थियों को संबोधित करने के बाद पीडीएम पहुचे। उसके बाद आइटीआइ और फिर अग्रवाल धर्मशाला में पहुचे। इससे पहले इनेलो प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष संजय दलाल ने बुधवार को हजारों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ दिग्विजय सिंह चौटाला की जन चेतना यात्रा का जाखौदा बाइपास पर जोरदार स्वागत किया और रोड शो द्वारा उन्हे शहर में लाया गया। दिग्विजय ने इसकी सराहना भी की। बाद में सभाओं के दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राहुल गाधी को राज्यों के विधानसभा चुनावों में किसानों की याद आई है। उन्हे गैर काग्रेस शासित राज्यों में किसानों से अधिग्रहीत की गई जमीन तो दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक दल गाधी परिवार के खिलाफ मुंह खोलता है, उसे या तो जेल भेज दिया जाता है या फिर सीबीआइ के आतंक से भयभीत करके चुप करा दिया जाता है। कायदे कानून तोड़े-मरोड़े जा रहे है। इनसो नेता ने कहा कि युवाओं में बड़ी ताकत है और वे देश व प्रदेश में बन रही वर्तमान परिस्थितियों से उभारने के लिए युवाओं को इस बदलाव के लिए अगुवाई करनी होगी। यात्रा में पूर्व विधायक नफे सिह राठी, आजाद सिंह तूर, सतपाल पहलवान, खेमचंद भारद्वाज, कर्मवीर राठी, नरेश जून, संजय दलाल, धर्मवीर फौजी उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर