आत्महत्या कर चुके युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट का केस
राजीव ऋषि, अंबाला शहर संभवत: यह अपने आप में पहला और हैरान कर देने वाला मामला है, जिस
राजीव ऋषि, अंबाला शहर
संभवत: यह अपने आप में पहला और हैरान कर देने वाला मामला है, जिसमें आत्महत्या कर लेने वाले युवक के खिलाफ करीब सवा माह बाद पोक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ। इससे पहले छेड़छाड़ का शिकार हुए नाबालिग पक्ष के खिलाफ पंचायती समझौते के बावजूद आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। अब पुलिस ने मृतक अमरजीत व उसके सहयोगियों को आरोपी बनाया है।
दरअसल, पूरा मामला ही बड़ा पेचीदा हो चला है। घटनाक्रम में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप के अनुसार जो कानूनी प्रक्रिया बनी, जांच टीमों ने पूरी की। बुधवार देर शाम शहर के महिला पुलिस थाने में मृतक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में अब दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हैं।
बृहस्पतिवार कोर्ट में नाबालिग के 164 के बयान करवाए गए, जिसमें वह अपने आरोपों पर अडिग रही। शहर निवासी 17 साल की नाबालिग के बयानों पर मृतक अमरजीत ¨सह, सुमित्रा, मोनिका, संत ¨सह, जय कुमार तथा अंशुमन पर छेड़छाड़ व साजिश रचने के आरोप लगाए गए। इस मामले में भले ही मृतक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती लेकिन सहयोगियों का गिरफ्तार होना तय है।
गांव की पंचायत ने छेड़छाड़ में में पंचायती फैसला करवाने की बात लिखकर कबूली है। बीते आठ सितंबर की यह घटना है। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी नाबालिग ने अपने बयानों में बताया कि 8 सितंबर को उनके पड़ोसी के घर में जागरण था। उसके पिता व भाई जागरण में शामिल होने लगे थे। उस दौरान डेराबसी से आए उनके चाचा-चाची छत बैठे जागरण सुन रहे थे। उस दौरान वह घर में अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान मृत अमरजीत उसके घर में घुस आया व छेड़छाड़ आरंभ कर दी।
शोर-शराबा करके जब वह कमरे से बाहर भागी तब वहां मौजूद दो अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया व धकेल कर अंदर कर दिया। उसके बाद वहां पंखा फेंककर उसने अपनी जान बचाई। आवाजें सुनकर चाची नीचे आई, जिसे देखकर आरोपी भाग गए। उसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत में युवकों ने अपनी गलती मानी, नाबालिग तथा युवकों के भविष्य को देखते हुए पंचायती ने समझौता करवा दिया। कुछ दिन बाद इसी आत्मग्लानी में युवक ने आत्महत्या कर ली थी।
युवती के रिश्तेदार के बयानों पर नाबालिग के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसमें वह गिरफ्तार होकर जेल भी गए। उसके बाद नाबालिग ने पंचायत के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। कहा कि छेड़छाड़ के मामले में माफी देने के बाद उनके साथ नाजायज की गई। पंचायत ने घटनाक्रम व समझौते बारे लिखकर दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस अधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर रजनी के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया, आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया पंचायत ने नाबालिग से छेड़छाड़ व पंचायती समझौते में अपनी गवाही लिखकर दी है।