चंडीगढ़-दिल्ली का सफर महज तीन घंटे का, पटरी पर उतरेगी तेजस
हाईटेक तेजस ट्रेन जल्द ही पटरी पर उतरेगी। ट्रेन में मनोरंजन की हाईटेक व्यवस्था, वाई-फाई की सुविधा और इंटीग्रेटेड ब्रेल डिस्प्ले की व्यवस्था भी होगी।
अंबाला [दीपक बहल]। रेल मंत्रालय यात्रा को सुविधाजनक बनाने की कोशिशो में जुटा गया है। तीव्र गति की रेलगाड़ी तेजस चंडीगढ़-दिल्ली के बीच भी पटरी पर उतारने का प्रस्ताव है। तेजस ट्रेनों में मनोरंजन की हाईटेक व्यवस्था, वाई-फाई की सुविधा और इंटीग्रेटेड ब्रेल डिस्प्ले की व्यवस्था सुनिश्चित की है। नई दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर महज तीन घंटे में पूरा होगा।
130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली तेजस नई दिल्ली से सुबह करीब साढ़े नौ बजे चलाने का प्रस्ताव है। उधर, पंजाब के कपूरथला कोच फैक्टरी में तेजस के चार डिब्बे तैयार कर यार्ड में खड़े कर दिए गए हैं। मेंबर मेकेनिकल ने तैयार डिब्बो को दिल्ली भेजने के आदेश जारी किए हैं लेकिन चार दिन बाद भी डिब्बे यार्ड से पटरी पर नही उतारे गए।
सूत्रो के मुताबिक, 1 अक्टूबर को जारी होने वाले रेलवे के नए टाइम टेबल में कई अहम ट्रेनों को उतारा जाएगा। अब तक तय कार्यक्रम के मुताबिक खुद रेल मंत्री सुरेश प्रभु 29 सितंबर को पत्रकारो से रूबरू होकर बताएंगे कि आनंद विहार-गोरखपुर के बीच हमसफर और तेजस, अंत्योदय, दीनदयालु सहित अन्य ट्रेनो को किन रूटो पर दौड़ाया जाएगा।
तेजस के डिब्बे महज चार तैयार होने के कारण पटरी पर उतरने में कुछ समय लगेगा। दरअसल, रेलवे बोर्ड के अधिकारी फैक्टरी में डिब्बो का निरीक्षण कर लौटे तो उन्हें खामियां दिखी। इन खामियो को दूर करने के लिए भी मोटा बजट खर्च होना था। अब इन डिब्बो को दिल्ली भेजने के चार दिन पहले आदेश जारी किए थे लेकिन अभी तक इन्हें भेजा नही गया। रेल मंत्री को खुद ऐलान करना है, इसलिए रेल अधिकारी इन ट्रेनो के बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
चंडीगढ़ से अंबाला का 110 किलोमीटर से दौड़ेगी तेजस
नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच दौड़ने वाली तेजस अंबाला तक 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी लेकिन चंडीगढ़ तक सफर में रफ्तार कम करनी होगी। डबल लाइन न होने कारण अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। चंडीगढ़ में महज दो घंटे ट्रेन खड़ा कर वापस दिल्ली के लिए रवाना करने का प्रस्ताव है। ट्रेन में यात्रियो के लिए पर्सनल वीडियो स्क्रीन की व्यवस्था होगी, इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कॉफी वें¨डग मशीन की सुविधा भी मुहैया होगी।
सुनहरे रंग के होंगे डिब्बे
22 नए फीचर वाली तेजस के डिब्बे सुनहरे रंग के होगे। वही, हमसफर के डिब्बो पर धरती और आकाश के रंगो वाली विनाइल शीट लगी होगी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि यह आम आदमी का वाहन है। तेजस के डिब्बो को निखारा जाएगा। नए फीचर्स में हर यात्री के लिए मनोरंजन स्क्रीन और हैंड फोन सॉकेट के साथ-साथ सुरक्षा निर्देश देने वाले एलईडी बोर्ड भी शामिल होगे। तेजस, हमसफर, अंत्योदय और दीनदयालु ट्रेनो के कोचो का डिजाइन फाइनल हो गया है।