Move to Jagran APP

मौत के बाद भी गुनाह ने नहीं छोड़ा युवक का पीछा

माैत के बाद भी एक युवक का उसका गुनाह पीछा नहीं छोड़ रही है। मौत के करीब डेढ़ महीने बाद उसके खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 12:55 PM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 09:18 AM (IST)
मौत के बाद भी गुनाह ने नहीं छोड़ा युवक का पीछा

जेएनएन, अंबाला शहर। एक युवक का गुनाह मौत के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रही है। एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ अौर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी इस युवक ने करीब सवा माह पहले खुदकुशी कर ली थी। अब उसके खिलाफ करीब मामला दर्ज किया गया है। छेड़छाड़ की घटना के बाद पंचायत हुई थी और मामले काे रफा दफा कर दिया गया था। इसके बावजूद लड़की के पुलिस में श्ािकायत देने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी।

loksabha election banner

इसके बाद लड़की और उसके परिजनों के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए उकसाने की श्ािकायत दी गई थी। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने युवक और उसके पांच साथियों केे खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पढ़ें : एक बेटी के पिता की व्यथा जानकर रो पड़ेंगे आप

दरअसल, पूरा मामला ही बड़ा पेचीदा हो चला है। घटनाक्रम में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप के बाद पुलिस की जांच टीमों की रिपोर्ट के बाद अब मामला दर्ज किया गया है। शहर के महिला पुलिस थाने में खुदकुशी कर चुके युवक अमरजीत सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हैं।

बृहस्पतिवार को अदालत में नाबालिग लड़की के भादसं की धारा 164 के बयान करवाए गए। इसमें उसने पुलिस को पहले दिन बयान हो ही दोहराया और अपने आरोपों पर कायम रही। शहर की 17 साल की लडकी ने बयान में अमरजीत सिंह, सुमित्र, मोनिका, संत सिंह, जय कुमार तथा अंशुमन पर छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म के प्रयास और साजिश रचने के आरोप लगाए गए। इस मामले में भले ही मृतक अमरजीत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती लेकिन अन्य आरोपियों का गिरफ्तार होना तय है।

पढ़ें : शर्मनाक, जुए में पांच हजार रुपये हारा तो दोस्त को सौंप दी पत्नी

घटना 8 सितंबर की यह घटना है। गांव की पंचायत ने छेड़छाड़ में पंचायती फैसला करवाने की बात लिखकर कबूली है। लड़की ने अपने बयान में कहा कि 8 सितंबर को उसके पड़ोसी के घर में जागरण था। उसके पिता व भाई जागरण में शामिल होने लगे थे। उस दौरान पंजाब के डेराबस्सी से आए उसके चाचा-चाची छत बैठे जागरण सुन रहे थे। उस दौरान वह घर में अकेली थी।

लड़की का आरोप है कि उसी दौरान अमरजीत उसके घर में घुस आया व छेड़छाड़ आरंभ कर दी। वह शोर मचाते हुए कमरे से बाहर भागी तो वहां मौजूद दो अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया अौर कमरे के अंदर धकेल दिया। इसी दौरान शोर सुनकर उसकी चाची नीचे आई तो आरोपी भाग गए। आरोप है कि युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

उसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत में युवकों ने अपनी गलती मानी। नाबालिग लड़की तथा युवकों के भविष्य को देखते हुए पंचायत ने समझौता करवा दिया। कुछ दिन बाद आत्मग्लानि में युवक अमरजीत ने आत्महत्या कर ली थी। इस पर युवक के परिजनों ने नाबालिग लड़की के परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। लड़की के परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

पढ़ें : मौत के बाद भी गुनाह ने नहीं छोड़ा युवक का पीछा

उसके बाद लड़की ने पंचायत के समक्ष अपना दुखड़ा रोया और कहा कि छेड़छाड़ होने के बावजूद माफी देने के बाद उनके साथ नाइंसाफी हो की गई। पंचायत ने घटनाक्रम व समझौते के बारे लिखकर दिया। इसके बाद लड़की ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी।

पुलिस ने मामले की जांच के टीम गठित की और इसक बाद अब पुलिस अधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर रजनी के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश जारी है। पंचायत ने नाबालिग से छेड़छाड़ व पंचायती समझौते में अपनी गवाही लिखकर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.