माड¨लग का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, महिला थाने में 3 नामजद
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के सेक्टर-10 की युवती ने म¨नदर तुर्का व पर¨मदर तुका
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के सेक्टर-10 की युवती ने म¨नदर तुर्का व पर¨मदर तुर्का निवासी सद्दोपुर तथा अमनदीप ¨सह उर्फ मस्तान ¨सह वासी लखनौर साहिब पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लालड़ू के एक प्राइवेट एपी होटल का हवाला दिया, जहां म¨नदर तुर्का उसे माड¨लग के बहाने साथ ले गया। पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे दुराचार किया। अश्लील वीडियो व फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया। इसी ब्लैकमे¨लग की आड़ में उसके दोस्तों ने भी उससे गलत काम किया।
आला पुलिस अधिकारियों के आदेश पर प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। ध्यान रहे कि यह वही मामला है जिसमें माडल टाउन चौकी के पूर्व प्रभारी एसआइ ओम प्रकाश व हेडकांस्टेबल राजीव पर शिकायत में समझौता कराने की एवज में पैसे मांगने के आरोप लगे थे। ब्लैकमे¨लग के पैसे लेने आई महिला को विजिलेंस ने सेक्टर- 8 में रंगेहाथ पकड़ा था। उसके बाद मुलाजिमों के हिरासत में लिया गया था। इस मामले में महिला व मुलाजिम फिलहाल जमानत पर हैं।
पीड़िता के बयानों के अनुसार वह सेक्टर-दस में अपनी आंटी के साथ रहती है। जून 2016 में फेसबुक पर मैसेज करने वाले म¨नदर तुर्का ने स्वयं को उसका पुराना क्लासमेट बताते हुए आफर दी कि वह उसे माड¨लग करवा सकता है। स्वयं को नामी गिरामी गायक व लेखक बताते हुए अंग्रेजी सिखाने का आग्रह किया। उसके बाद मिलने के लिए कहा तो पीड़िता ने इंकार कर दिया। आरोपी का स्टेटस सुनने के बाद आंटी उससे मिलने एक बेकरी स्टाल पर आई। उसके पास मौजूद माड¨लग की फोटो देखकर वह उससे प्रभावित हो गई। कुछ दिन बाद म¨नदर उसे माड¨लग के लिए अपने साथ लालड़ू के एपी होटल में ले गया। एक कमरे में बिठाकर कोल्ड ¨ड्रक पिलाया। उसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। दुराचार कर आरोपी ने उसकी फोटो खींच ली। धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान मार देगा। इसके बाद कई बार गलत काम किया। ब्लैकमेल कर उससे एक कंपनी में पैसे लगवा दिए लेकिन न तो सामान दिया न ही पैसे लौटाए। इसी दौरान अन्य दो ने भी उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने अपनी पहचान के चलते उसकी आंटी को ब्लैकमे¨लग के आरोपों में विजिलेंस से पकड़वा दिया। महिला पुलिस के अनुसार केस की जांच जारी है।