ट्यूबवेल से पानी भर लौट रही 10 साल की किशोरी से दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नारायणगढ़ में स्थित एक ईट भट्ठे पर रहने वाले एक मजदूर पि
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नारायणगढ़ में स्थित एक ईट भट्ठे पर रहने वाले एक मजदूर परिवार की दस साल किशोरी से दुष्कर्म किया गया। वह अपने से दो साल बड़ी बहन के साथ ट्यूबवेल से पानी भरकर लौट रही थी। उसी दौरान एक अंजान व्यक्ति उसे पकड़कर गड्ढे में ले गया और दुराचार करने के बाद फरार हो गया। पूरा परिवार व मौजिज लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने किशोरी लहूलुहान हालत में देखा। यहां से किशोरी को नारायणगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां किशोरी ¨जदगी व मौत के बीच जूझ रही है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद नारायणगढ़ व महिला थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई। आरोपी की शिनाख्त के लिए पुलिस किशोरी के बयानों के इंतजार में है।
यह घटना रविवार देर शाम की है। उप्र के जिला शाहबाद को एक व्यक्ति अपनी पत्नी, दो बेटों व तीन बेटियों के साथ ईट के भट्ठे पर रहता है। उसकी तीसरे नंबर की दस वर्षीय बेटी के साथ यह हादसा हुआ। वह अपनी बड़ी बहन के साथ भट्ठे पर स्थित ट्यूबवेल से पानी भरने गई थी। आते समय बहन थोड़ा आगे निकल गई, पीड़िता पीछे रह गई। उसी दौरान वहां आया एक व्यक्ति उसे हाथ पकड़कर जबरदस्ती गढ्ढे में ले गया। बड़ी बहन से पता चलने पर पूरा परिवार मौके पर पहुंचा। महिला जांच अधिकारी एएसआइ मेवादेवी के अनुसार किशोरी के बयानों के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार किसने इतना घिनौना काम किया। विश्वास जताया कि आरोपी लंबे समय तक खुली हवा में सांस नहीं ले पाएगा, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।