Move to Jagran APP

दिनभर अटकी रहीं सांसें, अग्नि परीक्षा कल

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : सतलुज यमुना लिंक नहर की खोदाई के ऐलान को लेकर हरियाण्

By Edited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 12:52 AM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 12:52 AM (IST)
दिनभर अटकी रहीं सांसें, अग्नि परीक्षा कल
दिनभर अटकी रहीं सांसें, अग्नि परीक्षा कल

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : सतलुज यमुना लिंक नहर की खोदाई के ऐलान को लेकर हरियाणा और पंजाब के आलाधिकारियों की सांसें दिनभर अटकी रही। एडीजीपी डॉक्टर आरसी मिश्रा और एसपी अभिषेक जोरवाल सहित अन्य अधिकारियों ने साढ़े तीन घंटों में दो बार न केवल बॉर्डर का मुआयना किया बल्कि पंजाब के आलाधिकारियों से बातचीत भी की। मकसद सिर्फ 23 फरवरी को कानून व्यवस्था पुख्ता रखना है। पंजाब पुलिस ने इनेलो कार्यकर्ता उनकी सीमा में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए पुख्ता इंतजाम करते हुए बॉर्डर सील कर दिया है। सिर्फ वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता छोड़ा गया है। दोनों राज्यों की पुलिस के लिए 23 फरवरी का दिन किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। दोनों राज्यों की इंटेलीजेंस और पुलिस-प्रशासन की साख का सवाल भी यह कार्यक्रम बन गया है। अनुमान लगाया जा चुका है कि कार्यकर्ताओं की संख्या हजारों में होगी इसके लिए भी विशेष तौर पर पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। व्यवस्था को बनाने के लिए दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए हैं। एसडीसी आरके ¨सह को ओवरऑल इंचार्ज बना दिया गया है। इस बारे में दोपहर करीब चार बजे से साढ़े चार बजे तक पंजाब-हरियाणा के अधिकारियों की बातचीत चली।

loksabha election banner

तैनात किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट : डीसी

डीसी प्रभजोत ¨सह ने बताया कि इनेलो के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। रैली के लिए एसडीएम हेडक्वार्टर को जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम गगनदीप ¨सह को भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। धारा 144 लगाने की बात पर डीसी प्रभजोत ¨सह ने बताया कि अंबाला में इसकी आवश्यकता नहीं है क्योंकि इनेलो को रैली करने की अनुमति इन्हीं शर्तो पर दी गई है कि कोई भी अपने साथ हथियार नहीं लाएगा। कानून व्यवस्था को बनाने में प्रशासन का साथ इनेलो कार्यकर्ता देंगे। सड़क जाम नहीं होगी इसका आश्वासन भी इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दिया है।

पंजाब पुलिस अधिकारियों से की बातचीत: आरसी मिश्रा एडीजीपी

एडीजीपी हरियाणा डॉ. आरसी मिश्रा ने बताया कि इस मामले पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत हुई है। हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो बार मौके का मुआयना कर स्थिति का अच्छे से जायजा ले लिया है। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही साथ कानून व्यवस्था हर हाल में बरकरार रखी जाएगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अंबाला में पांच कंपनियां दूसरे जिलों से मंगा ली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.