दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में चोरी, महिला गिरफ्तार
जासं, अंबाला शहर : शहर के पटेल रोड पर कपड़े की दुकान में दिनदहाड़े महिलाओं ने चो
जासं, अंबाला शहर : शहर के पटेल रोड पर कपड़े की दुकान में दिनदहाड़े महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने चार महिलाओं को नामजद कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गुरबक्श ¨सह की पटेल रोड पर कपड़ों की दुकान है। सोमवार सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे से सात बजे के बीच अज्ञात लोगों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब बीस हजार के कपड़े चुरा लिए। दुकानदार को वारदात का पता चलते ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि कुछ महिलाओं को देखा गया है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक महिला को शक के आधार पर पकड़ा तो वारदात की गुत्थी सुलझ गई। पुलिस ने जीना की गिरफ्तारी कागजों में दर्शाकर पूछताछ की। इसके बाद महिला ने खुलासा किया कि वारदात में रूबी, मोरी व सोनिया भी शामिल है। इन महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उक्त आरोपी महिला के बताए पतों पर छापे मारे लेकिन कामयाबी नहीं मिली।