कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
अंबाला : साहा नई अनाज मंडी के पास कार ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को साइड मार दी। इसी के चल
By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:48 PM (IST)
अंबाला : साहा नई अनाज मंडी के पास कार ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को साइड मार दी। इसी के चलते साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मौके पर मौजूद लोगों ने छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान साहा के दुर्गा कालोनी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। जानकार मदन लाल ने बताया कि अनिल इलेक्ट्रीशियन का काम करता है और अपने घर पर आ रहा था। जैसे ही वह मंडी के नजदीक पहुंचा तो कार सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। इसी के चलते अमन की मौत हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें