Move to Jagran APP

प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया

By Edited By: Published: Sat, 10 Nov 2012 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2012 11:37 PM (IST)
प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला :

loksabha election banner

छावनी के बांके बिहारी धर्मशाला में भारत विकास परिषद की दीपावली सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर गणेश की मूर्ति बनाकर शुभारंभ किया। 6 लक्की डिप की प्रतियोगिता खिलाई गई।

इसमें जितेंद्र गंभीर व विन्नी गंभीर, पुनीत वर्मा, रेणू वर्मा, मुनीश गुप्ता व अमीता गुप्ता ने इनाम प्राप्त किया। बच्चों द्वारा कविताएं सुनाई गई और उन्हें पुरस्कार दिए गए। कुमारी सुरभी वर्मा ने देश भक्ति पर नृत्य पेश किया। सभी दर्शकों का मन मोह लिया। परिषद की ओर से सुरभी को पुरस्कृत किया गया। नीता खेड़ा व प्रदीप खेड़ा को वैस्ट कपल के पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रधान सुरेश शर्मा ने सभी सदस्यों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।

उधर, अंबाला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल के चारों सदनों गंगा, कावेरी, यमुना व सरस्वती के बीच रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें सरस्वती सदन प्रथम, यमुना सदन ने दूसरा, व गंगा सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि दीयों का त्योहार दीपावली का त्योहार प्रेम व भाईचारा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रीराम की तरह सदैव अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने का संदेश दिया। इस मौके पर चेयरमैन रजनीश जैन, नीना जैन व वसुधा जैन आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.