रेल लाइन लिंक निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सासद कुमारी सैलजा ने मुनानगर-सढ़ौरा
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सासद कुमारी सैलजा ने मुनानगर-सढ़ौरा वाया नारायणगढ़-चंडीगढ़ रेल लाइन लिंक निर्माण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा प्लानिंग कमीशन द्वारा निर्धारित की गई शतरें को पूरा किए जाने के बाद रेल लाइन लिंक मार्ग को जल्द शुरू किए जाने की आशा भी जताई है।
कुमारी सैलजा ने पत्र में कहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए वषरें पुरानी लोगों की मांग अनुसार यमुनानगर, सढौरा वाया नारायणगढ़, चंडीगढ़ रेल लाइन लिंक निर्माण के लिए प्रयत्न किए थे। भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा इस रेलवे लिंक का सर्वे करने के बाद इसे बनाए जाने बारे अपनी सहमति भी जताई थी। अथक प्रयासों के साथ रेल बजट में दो बार इसे पारित भी करवाया था। पत्र में उन्होंने जिक्र किया कि पूर्व सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए 50 प्रतिशत की राशि वहन करने बारे अपनी सहमति दी थी, लेकिन प्लानिंग कमीशन की शतरें के अनुसार अधिग्रहण की जाने वाली भूमि की पूरी राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जानी थी व लागत का 50 प्रतिशत खर्च राज्य व रेलवे द्वारा वहन किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के अधिकतर लोगों अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं और इस रेल लाइन का निर्माण होने से इन क्षेत्रों के लोगों को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।