सजा भुगत चुके बंदियों की रिहाई का मामला इंसानियत से जुड़ा
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पंजाब बसपा अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी बुधवार को अंबाला के लखनौरा गांव
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पंजाब बसपा अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी बुधवार को अंबाला के लखनौरा गांव स्थित गुरुद्वारा लखनौर साहिब पहुंचे। उन्होंने यहां सजा काट चुके सिख कैदियों की रिहाई के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठक गुरबख्श सिंह खालसा से मुलाकात की।
करीपुरी ने खालसा से उनकी मांगों पर बात की और उनको पूरा समर्थन देने की बात कहते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उनके साथ पंजाब बसपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। इससे पूर्व अंबाला शहर पहुंचने पर कालका चौक पर बसपा जिला के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह, राजा राम, जगतार सिंह, राजा सारासर, अजमेर जंडली व हरभजन आदि ने पंजाब बसपा अध्यक्ष का स्वागत किया। करीमपुरी ने बताया कि 280 से ज्यादा ऐसे लोग जेलों में बंद हैं जिनकी सजाएं पूरी हो चुकी हैं। इनमें करीब 100 सिख भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि खालसा द्वारा उठाया गया मुद्दा केवल सिख समाज का नहीं है अपितु मानवता से जुड़ा है। इस पर पंजाब व केंद्र सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि बसपा ने पंजाब में पंजाब बचाओ अभियान चला रखा है जिसका महासम्मेलन 6 दिसंबर को होशियारपुर में होना है।