फतेहगढ़ के परिवार में जमकर चले ईट और पत्थर
- महिला सहित चार घायल, एक पीजीआई रेफर - पुरानी रंजिश के कारण परिवार में हुआ विवाद जागरण संवाददा
- महिला सहित चार घायल, एक पीजीआई रेफर
- पुरानी रंजिश के कारण परिवार में हुआ विवाद
जागरण संवाददाता, अंबाला : फतेहगढ़ गांव के एक परिवार में जमकर ईट-पत्थर चले। पुरानी रंजिश के कारण हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया। चिंताजनक हालत देखते हुए एक घायल को चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया है। इस संबंध में पंजोखरा पुलिस थाने में दर्जन भर लोगों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। जांच अधिकारी एएसआइ जगदीश ने बताया प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला द्वारा परिवार के ही एक युवक को थप्पड़ मारने के कारण घर में मनमुटाव पैदा हो गया था। उन्होंने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने भी सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है।
फतेहगढ़ में अचानक परिवार के दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों जमकर पत्थर, ईटे चली। आरोपी पक्ष के दर्जन भी लोगों पर थप्पड़, मुक्के चलाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस विवाद में जसपाल कौर की टांग टूटी है जबकि रोहित, बहादुर सिंह को गंभीर चोटें लगी होने के कारण अस्पताल में भरती कर लिया गया जबकि सुरेश कुमार की हालत संतोषजनक न होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
जसपाल कौर की शिकायत पर दर्ज केस में अवतार सिंह, पूजा, फौजी, संजू, राकेश, शीला, गैबो देवी, शिमला, सतपाल, अमर व अन्य को आरोपी बनाया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।