Move to Jagran APP

शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 08:58 PM (IST)
शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

जागरण संवाददाता, अंबाला : श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव सोमवार को मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रजिमेंट बाजार, अलग अलग गुरुद्वारों में कथा समागम कराया जा रहा है। इस कड़ी का पाचवा समागम शुक्रवार को गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी पूजा विहार अंबाला छावनी में करवाया गया। श्री केसगढ़ प्रचार लहर आनन्दपुर साहिब से आए भाई रछपाल सिंह खालसा ने गुरबाणी कथा व इतिहास द्वारा संगतो को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार अंबाला छावनी के अध्यक्ष ब्रहमजीत सिंह खालसा ने आई संगतों का आभार जताया। इस समागम में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी पूजा विहार, अंबाला छावनी के शाम सिंह नागरा, रजिन्द्र सिंह, दीवान सिंह, कुलवंत सिंह, जसबीर सिंह, भूपिन्द्र सिंह, जसपाल सिंह व अवतार सिंह आदि ने अपनी सेवाएं दी। समाप्ति के बाद गुरु का लंगर अटूट बाटा गया। शनिवार को सायं 7 बजे से आरम्भ होकर लगभग 9-30 बजे तक गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब जी, प्रभु प्रेम पुरम में समागम कराया जाएगा।

loksabha election banner

छावनी के पंजाबी बाग में गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर 11 दिवसीय समागम के आठवें दिन दरबार साहिब हजूरी रागी गुरुदेव सिंह ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इस दौरान गुरु वाणी से संगतों को निहाल किया। बीएस बिंद्रा व भाई गुरदीप सिंह भानोखेड़ी ने रागी जत्थों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात गुरु का लंगर बांटा गया। शनिवार को भाई सतिन्दर बीर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब वाले कीर्तन करेंगे।

इस मौके पर बलदेव सिंह सेठी, कुलवंत सिंह, रविन्द्र सिंह, सरबजीत सिंह लाहोरी, गुरजोत सिंह गुलाटी, किशन सिंह लाम्बा, सुदर्शन सहगल, कुलवंत सिंह बिंद्रा, तविन्दर सिंह साहनी, हरविंदर सिंह नीटू आदि अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.