मर्सी होम में मनाया गुड फ्राइडे
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 08:58 PM (IST)
अंबाला शहर : कलरेहड़ी स्थित मर्सी होम में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके बच्चों को मर्सी होम के संचालक डॉ. फिलिप लाल मसीह ने बच्चों को गुड फ्राइडे का महत्व बताते हुए अपनी श्रद्धाजलि यीशू मसीह के चरणों में दी। डॉ. फिलिप ने कहा कि यीशू मसीह ने इस दिन लोगों पापों की माफी के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। उन्होंने कहा कि हमें सर्व धर्म का सम्मान करना चाहिए। मानव धर्म ही सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन करने से व अपने आप को ईसाई बना लेने से व धर्म में ऊंचा पद पा लेने से परमेश्वर खुश नहीं होता और न ही मनुष्य महान बन जाता है। मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म मानव की सेवा करना है। गुड फ्राइडे पर सभी को मानव सेवा करने की शपथ लेनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें