सुनने की समस्या का पता लगाने का सटीक तरीका ईजाद
नई जांच आवाज के विभिन्न स्तरों पर कानों में सुनने की क्षमता में होने वाले बदलावों को मापती है।
तमाम लोगों को कम सुनाई देता है या कुछ ऊंचा सुनते हैं, लेकिन जांच में सब कुछ सामान्य निकलता है। अब शोधकर्ताओं ने जांच का एक ऐसा तरीका खोज निकाला है जो आपकी सुनने की समस्या का बिल्कुल सटीक पता लगा लेगा।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने बताया कि कई लोग सुनने में कठिनाई महसूस करते हैं। पारंपरिक जांच ऑडियोग्राम्स से उनकी समस्या का पता चल नहीं जाता। उनका कहना है कि नई जांच आवाज के विभिन्न स्तरों पर कानों में सुनने की क्षमता में होने वाले बदलावों को मापती है।
शोधकर्ताओं ने इस जांच का ऑडियोग्राम्स में सामान्य पाए गए 30 से 67 साल के 31 लोगों पर अध्ययन किया। शोधकर्ता लेस्ली बर्नस्टीन ने कहा कि नई जांच से लोगों में सुनने की समस्या का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाना संभव हो सकेगा।
पीटीआई
यह भी पढ़ें- गोल्फ खेलने की छड़ी से बनाई साइकिल