स्कूटर पर स्टंट करते युवाओं को देखकर क्रिकेटर युसूफ पठान के होश उड़े!
क्रिकेटर युसूफ पठान ने अपने दोस्तों को सड़क पर स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो भेजा है, जिसमें युवा वाहन पर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं।
वडोदरा। क्रिकेटर युसूफ पठान इस समय बेंगलुरु के पास कोलार शहर में हैं। अपने दोस्तों के साथ वे आधुनिक संसाधनों के माध्यम से वे हमेशा जुड़े रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने दोस्तों को सड़क पर स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो भेजा है, जिसमें युवा वाहन पर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं।
वीडियो भेजकर उन्होंने सभी युवाओं और पेरेंट्स से अपील की है कि वे ऐसे स्टंट कदापि न करें। साथ ही पेरेंट्स भी अपने बच्चों को इस तरह के स्टंट करने से रोकें। इससे जान का खतरा हमेशा बना रहता है। वीडियो पोस्ट करते हुए युसूफ पठान ने लिखा है कि आज मैंने हाइवे पर कुछ युवाओं को जानलेवा स्टंट करते देखा, तो दंग रह गया। सचमुच स्टंट देखकर मेरे तो होश ही उड़ गए।
एक झटके में युवक ने टू व्हीलर व्हील हवा में उछाला
क्रिकेटर युसूफ पठान ने जो वीडियो शेयर किया है, वह कर्नाटक के बेंगलुरु के पास कोलार शहर का है। एक ब्रिज पर एक टू व्हीलर पर दो युवक दिखाई दे रहे हैं। इसमें चालक ने हेलमेट पहन रखा है, जबकि पीछे बैठे युवा ने हेलमेट नहीं पहना है। चालक वाहन तेज चलाते हुए एक झटके के साथ स्कूटर का अगला पहिया हवा में उछाल देता है। फिर कुछ दूर तक वाहन एक पहिए पर ही चलता है। यह जानलेवा हो सकता है। आगे चलकर युवक फिर वही हरकत करता है। इससे लगता है कि युवकों के पेरेंट्स को पता नहीं है कि इस तरह के स्टंट कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।