Move to Jagran APP

गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘आप’ तीसरा विकल्प बनेगी-अलका लांबा

दिल्ली चांदनी चौक की आप की विधायक अलका लांबा ने यहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्‍मेलन में शिरकत की। इसमें उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभी चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा से त्रस्त राज्य के लोगों का तीसरा विकल्प बनेगी। आप भाजपा सरकार के 18 वर्ष के भ्रष्टाचार को प्रचार का मुद्दा बनाएगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2016 04:50 AM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2016 05:02 AM (IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘आप’ तीसरा विकल्प बनेगी-अलका लांबा

वडोदरा। दिल्ली चांदनी चौक की आप की विधायक अलका लांबा ने यहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इसमें उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभी चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा से त्रस्त राज्य के लोगों का तीसरा विकल्प बनेगी। आप भाजपा सरकार के 18 वर्ष के भ्रष्टाचार को प्रचार का मुद्दा बनाएगी।

loksabha election banner

भाजपा का विकल्प नहीं बन पाई कांग्रेस

आप की निरीक्षक के रूप में वड़ोदरा आई अलका लांबा ने कहा कि इस राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बाद भी भाजपा का विकल्प नहीं बन पाई है। इसलिए अब हमारी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में सामने आएगी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, दलितों से दुर्व्यवहार, पाटीदारों पर अत्याचार जैसे मुद्दों को लोगों लेकर जनता के सामने जाएगी। इन्हीं मुद्दों से हम भाजपा सरकार को परास्त करेंगे।

चुनाव में आप की भूमिका महत्वपूर्ण होगी

अलका लांबा ने कहा कि गुजरात में आप का संगठन मजबूत बनाया जाएगा। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के डेढ़ साल का शासन मॉडल कैसा है, इस पर राज्य के नागरिकों को जाग्रत किया जाएगा। दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का सटीक चित्रण कर गुजरात के चुनाव में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बहुत ही जल्द हम पंजाब और गोवा में भी अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।

चिन्नम गांधी आप में शामिल

आप के इस सम्मेलन में वडोदरा महानगरपालिका के पूर्व विपक्षी नेता चिन्नम गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.