मोदी के बर्थडे के लिए सूरत में रद्दी बेचकर विधायक जुटा रहे रुपए
नरेंद्र मोदी शनिवार को 66th बर्थडे मनाने होम स्टेट गुजरात पहुंचेंगे। इसके लिए गुजरात में कुछ खास तैयारियां की जा रही हैं। सूरत के विधायक हर्ष सांघवी हर घर से न्यूज पेपर्स की रद्दी इकट्ठा कर रहे हैं। इस रद्दी को बेचकर 20 से 25 लाख रुपए जुटाने का प्लान है। ये पैसा पीएम रिलीफ फंड में डोनेट किया जाएगा। मोदी नवसारी जिले में 11 हजार दिव्यांगों को उपकरण गिफ्ट करेंगे। यह एक बार में सबसे ज्यादा दिव्यांगों की मदद का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है।
सूरत। नरेंद्र मोदी शनिवार को 66th बर्थडे मनाने होम स्टेट गुजरात पहुंचेंगे। इसके लिए गुजरात में कुछ खास तैयारियां की जा रही हैं। सूरत के विधायक हर्ष सांघवी हर घर से न्यूज पेपर्स की रद्दी इकट्ठा कर रहे हैं। इस रद्दी को बेचकर 20 से 25 लाख रुपए जुटाने का प्लान है। ये पैसा पीएम रिलीफ फंड में डोनेट किया जाएगा। मोदी नवसारी जिले में 11 हजार दिव्यांगों को उपकरण गिफ्ट करेंगे। यह एक बार में सबसे ज्यादा दिव्यांगों की मदद का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है।
हर्ष सांघवी सूरत से एमएलए हैं। उन्होंने अपनी कॉन्सटीट्यून्सी के कुछ युवाओं के साथ मिलकर एक कैंपेन चलाया है। सांघवी और उनके साथी लोगों के घर जाकर रद्दी इकट्ठा कर रहे हैं। सांघवी का कहना है कि वो इस रद्दी को बेचकर 20 से 25 लाख रुपए जमा करेंगे और बाद में इसे प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड में डोनेट कर देंगे।
3 नए गिनीज रिकॉर्डस की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी के बर्थडे के मौके पर शनिवार को नवसारी में एक खास प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया गया है। इस प्रोग्राम में 11 हजार दिव्यांगों को इनवाइट किया गया है। इन सभी लोगों को मोदी उनके काम के उपकरण और किट्स गिफ्ट करेंगे। माना जा रहा है कि 11 हजार दिव्यांगों को एक साथ कभी इतने उकरण गिफ्ट नहीं किए गए। इस लिहाज से मोदी नया गिनीज रिकॉर्ड बना सकते हैं। तीन और रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं। 1000 दिव्यांग इतने ही दीपक एक साथ जलाएंगे। 1000 दिव्यांगों को व्हील चेयर्स दी जाएंगी। इसके पहले अमेरिका में 346 लोगों को एक साथ व्हील चेयर्स दी गईं थीं। शनिवार को ये रिकॉर्ड टूट सकता है।