कनाडा की गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं थी दाढ़ी तो रच दी लूट की हैरतअंगेज कहानी
लूट की झूठी कहानी बनाने के आरोप में एक 32 वर्षीय विवाहित व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है। साजिद मेमन नाम के इस शख्स को मंगलवार को अरेस्ट किया गया।
सूरत। लूट की झूठी कहानी बनाने के आरोप में एक 32 वर्षीय विवाहित व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है। साजिद मेमन नाम के इस शख्स को मंगलवार को अरेस्ट किया गया। साजिद ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रविवार को उसके साथ लूट की घटना हुई और लुटेरों ने 15 हजार रुपए लूटने के साथ उसकी दाढ़ी भी काट दी।
- पांडेसरा इलाके में चश्मे की दुकान चलाने वाले साजिद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सोमवार रात को घर लौटते समय उसे 3-4 युवकों ने घेर लिया था।
- युवकों ने उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपए निकाल लिए, मारपीट की और कैंची से दाढ़ी भी काट दी थी।
- पुलिस को दाढ़ी काटने वाली बात हजम नहीं हुई। इसलिए साजिद से कई घंटों तक पूछताछ की गई।
- साजिद बार-बार अपने बयान बदलता रहा और शक के घेरे में आ गया। इसलिए पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया।
- साजिद ने पुलिस को बताया कि कनाडा में उसकी एक गर्लफ्रेंड रहती है। दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी।
- गर्लफ्रेंड को उसकी दाढ़ी पसंद नहीं थी और वह धार्मिक कारणों के चलते दाढ़ी कटवा नहीं सकता था।
खुद को घायल भी कर लिया था
- इतना नही नहीं, साजिद ने लूट की झूठी कहानी बहुत चालाकी से गढ़ी थी।
- सोमवार को उसने जान-बूझकर देर से दुकान बंद की। इस समय इलाके में सन्नाटा पसरा था।
- दुकान बंद करके वह सुनसान जगह पहुंचा और कैंची से अपनी दाढ़ी काट ली।
- इसके बाद उसने अपने कपड़े फाड़े और हाथ-पैर को पत्थर से हल्का सा जख्मी भी कर लिया।
- इसके बाद वह सीधे अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर्स को लूट की कहानी सुनाई। पुलिस अस्पताल पहुंची और लूट की शिकायत दर्ज की।
- दूसरे दिन पुलिस ने साजिद को थाने बुलाया और पूछताछ के दौरान उसकी पोल खुल गई।