सूरत से सिंगापुर के लिए बाइक से निकलेंगी बाइकिंग क्वींस
‘बाइकिंग क्वींस’ के नाम से पहचानी जाने वाली सूरत की 4 लड़कियां एशिया के 10 देशों के टूर पर जा रही हैं। ये चारों ‘बाइकिंग क्विन’ ग्रुप की सदस्य हैं। टूर पर जाने के पहले चारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने इन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
सूरत। ‘बाइकिंग क्वींस’ के नाम से पहचानी जाने वाली सूरत की 4 लड़कियां एशिया के 10 देशों के टूर पर जा रही हैं। ये चारों ‘बाइकिंग क्विन’ ग्रुप की सदस्य हैं। टूर पर जाने के पहले चारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने इन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
- ‘बाइकिंग क्विन’ ग्रुप द्वारा सूरत से सिंगापुर राइड का आयोजन किया गया है।
- इसमें सारिका मेहता, युग्मा देसाई, ख्याति देसाई और दुर्रिया तपिया बाइक से सूरत से सिंगापुर की यात्रा पर जा रही हैं।
- इस दौरान ये दस देशों से गुजरेंगी। इस बाइक राइड का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ है।
- चारों लड़कियां सूरत से सिंगापुर के बीच आने वाले दस देशों में यह संदेश पहुचाएंगी।
- एशिया के विभिन्न देशों की सीमाओं को पार करने में परेशानी न हो, इसलिए इनके साथ एक आर्मी की वैन भी होगी।