जेल भरो आंदोलन के दौरान अरेस्ट किए गए 39 पाटीदारों को जमानत
पटेल समुदाय के लोगों के जेल भरो आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए 39 लोगों को एक स्थानीय अदालत ने सशर्त जमानत दे दी है। प्रधान जिला न्यायाधीश गीता गोपी की अदालत ने जमानत आदेश पारित किया। 39 आरोपियों को 15-15 हजार रुपए के बांड भरने पर जमानत दी गई।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 26 Apr 2016 05:42 AM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2016 05:45 AM (IST)
सूरत। पटेल समुदाय के लोगों के जेल भरो आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए 39 लोगों को एक स्थानीय अदालत ने सशर्त जमानत दे दी है। प्रधान जिला न्यायाधीश गीता गोपी की अदालत ने जमानत आदेश पारित किया। 39 आरोपियों को 15-15 हजार रुपए के बांड भरने पर जमानत दी गई।
जमानत देते हुए अदालत ने कहा कि गिरफ्तार आधे लोग पटेल समुदाय से नहीं हैं। कुछ शर्तों पर जमानत दी गई, जिसमें आरोपियों को महीने में एक बार अदालत के समक्ष पेश होना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें