गुजरात विधानसभा का चुनाव लडऩे के लिए पार्टी उतरेगी : आप
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव की घनघनाहट शुरू हो गई है। इसके साथ ही सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद गुलाब सिंह यादव वलसाड पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सूरत,वलसाड। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव की घनघनाहट शुरू हो गई है। इसके साथ ही सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद गुलाब सिंह यादव वलसाड पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुलाब सिंह ने कहा, गुजरात चुनाव के लिए हम अच्छे कैंडिडेट की तलाश कर रहे हैं।
- हालांकि, अभी तक गुजरात में आप पार्टी का कोई ऑफिस नहीं है। इसलिए कार्यकर्ताओं से संपर्क करने में दिक्कत आ रही है।
- हम जल्द ही राज्य के हरेक शहर ऑफिस खोलने जा रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं से समन्वय बना रहे।
- इतना ही नहीं, हम एक वकील की भी तलाश कर रहे हैं, जो कैंडिडेट से लेकर सारे कानूनी कार्य की जिम्मेदारी संभालेगा।