ब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी कार, कीचड़ की वजह से बची जान
शहर के मगदल्ला ओएनजीसी ब्रिज पर रविवार की रात एक कार ब्रिज की रेलिंग तोड़ती हुई 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। नदी में कीचड़ होने की वजह से कार में सवार दोनों युवकों की जान बच गई।
सूरत। शहर के मगदल्ला ओएनजीसी ब्रिज पर रविवार की रात एक कार ब्रिज की रेलिंग तोड़ती हुई 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। नदी में कीचड़ होने की वजह से कार में सवार दोनों युवकों की जान बच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। स्पीड के चलते ब्रिज की रैलिंग टूट गई और कार नदी में जा गिरी।
हालांकि नदी में कीचड़ होने की वजह से दोनों युवकों की जान बच गई। युवकों की पहचान मिलनभाई सुतरीया (35) और भरतभाई गोपाणी के रूप में हुई है। दोनों दोस्त हैं और रविवार रात को फिल्म देखकर घर लौट रहे थे।