साथ भागने से मना करने पर बेटे-बेटी के सामने भाभी को जिंदा जलाया
पांडेसरा क्षेत्र में पति का घर छोड़कर साथ भागने से इंकार करने पर एक विवाहिता को मंगलवार को उसके देवर ने जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पांडेसरा पुलिस ने देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया
सूरत। पांडेसरा क्षेत्र में पति का घर छोड़कर साथ भागने से इंकार करने पर एक विवाहिता को मंगलवार को उसके देवर ने जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पांडेसरा पुलिस ने देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
दो बच्चों के सामने दिया घटना को अंजाम
- गोवालक रोड पर करसनगर में रहने वाले सत्यनारायण फूलचंद श्रीवास की पत्नी शकुंतला (35) मंगलवार शाम घर में अकेली थीं।
- सत्यनारायण का छोटा भाई अंतेश उर्फ दादू घर पहुंचा। उसने शकुंतला को घर छोड़कर उसके साथ भागने के लिए कहा।
- शकुंतला ने इससे मना कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा।
- शकुंतला ने अपने ही हाथों से खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया और आत्महत्या की धमकी दी।
- इसी बीच अंतेश ने माचिस जलाकर उसे आग लगा दी और घर से फरार हो गया।
- घर में शकुंतला के दो मासूम बच्चे भी थे। जिन्होंने मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया।
- शकुंतला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह गंभीर रूप से झुलस गई है, जिससे हालत गंभीर है।
काफी दिनों से पड़ा था पीछे
- पुलिस को दिए बयान में शकुंतला ने बताया कि अंतेश काफी समय से उसके पीछे पड़ा हुआ था।
- अंतेश उससे शादी करना चाहता था और उस पर घर से भागने के लिए लगातार दवाब बना रहा था।
- शकुंतला ने यह बात पति को भी बताई थी, जिससे सत्यनारायण और अंतेश के बीच विवाद हो चुका था।
- सत्यनारायण ने बताया कि अंतेश उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आता था और शकुंतला के साथ छेड़छाड़ करता था।