पत्नी के शव के 4 टुकड़े किए, चौथा टुकड़ा लेने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
पत्नी के चरित्र पर शंका करने वाले पति ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और शव के चार टुकड़े कर दिए। पति ने हाथ, पैर और सिर खाई में फेंक दिए थे, लेकिन वह शरीर का चौथा टुकड़ा ठिकाने लगा पता, उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
सूरत। पत्नी के चरित्र पर शंका करने वाले पति ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और शव के चार टुकड़े कर दिए। पति ने हाथ, पैर और सिर खाई में फेंक दिए थे, लेकिन वह शरीर का चौथा टुकड़ा ठिकाने लगा पता, उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
चार बोरियों में भर रखे थे शव के टुकड़े:
- आरोपी का नाम श्याम बहादुर रामसबब वर्मा है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
- श्याम बहादुर पत्नी किरण देवी और दो बेटे के साथ अंबानगर वकील शेरी स्थित चाली में किराए से रहता था।
- उसका पत्नी से विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने किरण की गला रेतकर हत्या कर दी।
- पुलिस से बचने के लिए शव के चार (हाथ-पैर, सिर व धड़) टुकड़े किए।
- तड़के सुबह ही वह एक-एक कर हाथ-पैर व सिर खाई में फेंक आया था।
- अब वह शव का धड़ फेंकने की फिराक में था, जिसने उसे एक बोरी में भर रखा था।
जब चौथा टुकड़ा लेने आया, तब घर पर पुलिस कर रही थी इंतजार:
- सूचना मिलते ही पुलिस किशन के घर पर जा पहुंची। इस दौरान किशन शव का तीसरा हिस्सा फेंकने गया था।
- वह जैसे ही घर पहुंचा, पुलिस ने घेर लिया। पुलिस उसे लेकर घर के अंदर पहुंची और जांच की।
- खून से सनी बोरी खुलवाई तो उसमें किरन के शव का धड़ था।
पड़ोसियों को हुआ शक:
- पड़ोसियों को किशन की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
- नाम गुप्त रखते हुए एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि उसने तड़के सुबह किशन के हाथ में बोरी देखी थी।
- बोरी पर खून के धब्बे थे और किशन घबराया हुआ तेजी से घर से निकल रहा था।
हत्या की बात कुबूल की:
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशन ने किरण की हत्या की बात कुबूल कर ली है।
- आरोपी किशन ने हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर शंका करना बताया है।
बेटे को जीजा के घर पर छोड़ आया था:
- श्याम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गांव में दादा-दाजी के साथ रहता है और छोटा श्यामबहादुर के साथ रहता था।
- छोटे बेटे को श्याम अपने जीजा के घर पर छोड़ आया। बाद में रात को उसने पत्नी की हत्या कर दी।