फरार आरोपी को खोजने के लिए क्रेन पर चढ़ी पुलिस
ओलपाड जिले की कोर्ट में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कैदी कोर्ट परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गया। कैदी को पकडऩे के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। फरार कैदी वाहन चोरी के आरोप में पकड़ाया था।
सूरत, ओलपाड। ओलपाड जिले की कोर्ट में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कैदी कोर्ट परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गया। कैदी को पकडऩे के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। फरार कैदी वाहन चोरी के आरोप में पकड़ाया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार कैदी का नाम प्रकाश वागडियाभाई बीलडा है। प्रकाश को उसके एक साथी के साथ दो दिन पहले ही वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। बुधवार को दोनों की ओलपाड कोर्ट में पेशी होनी थी। जब पुलिस इन्हें कोर्ट में ले जा रही थी, तभी प्रकाश भाग हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह कोर्ट की दीवार फांदकर खेतों में भाग निकला।
क्रेन पर चढ़कर दूरबीन से भी खोजा
प्रकाश कोर्ट की दीवार फांदकर गन्ने के खेतों में छुप गया था। पुलिस ने प्रकाश को खोजने के लिए एक बड़ी क्रेन मंगवाई। इस पर एक पुलिसकर्मी सवार हुआ और दूरबीन की मदद से काफी देर तक प्रकाश की तलाश करता रहा। हालांकि प्रकाश पुलिस के हाथ नहीं लगा।