कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन पलटी, एक कैदी की मौत, कई घायल
पलसाणा इलाके में कैदियों को ले रही एक पुलिस वैन पलट गई। दुर्घटना में एक कैदी की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। दो कैदियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सूरत। पलसाणा इलाके में कैदियों को ले रही एक पुलिस वैन पलट गई। दुर्घटना में एक कैदी की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। दो कैदियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में वैन चालक सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वैन सुनवाई पर आए बारडोली कोर्ट से कैदियों को लेकर लाजपोर जेल जा रही थी। इसी दौरान तलाज गांव के पास वैन का अगला टायर फट गया और वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन ने दो-तीन बार पलटी खाई, जिससे कई कैदियों के सिर में चोटें आ गईं। वहीं, सिर में गंभीर चोट आने के कारण एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।