Move to Jagran APP

पनिहारी नदी में मिलीं हजारों मृत मछलियां

नवसारी जिले के अंभेटा गांव की पनिहारी नदी में बड़ी मात्रा में छोटी मछलियां मृत पाई गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार किसी ने नदी में रासायनिक दवाई डालकर बड़ी मछलियां पकडऩे की कोशिश की थी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2015 03:58 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2015 04:00 AM (IST)
पनिहारी नदी में मिलीं हजारों मृत मछलियां

सूरत, नवसारी। नवसारी जिले के अंभेटा गांव की पनिहारी नदी में बड़ी मात्रा में छोटी मछलियां मृत पाई गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार किसी ने नदी में रासायनिक दवाई डालकर बड़ी मछलियां पकडऩे की कोशिश की थी। गणदेवी तहसील के अंभेटा गांव के भवानी फलिया समीप से गुजरती पनिहारी नदी में ग्रामीणों ने मृत मछलियों को देखा। घटना की जानकारी मिलते ही अंभेटा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष परेश पटेल साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।

loksabha election banner

पटेल के अनुसार संभवतया नदी में किसी मछुआरे ने कपास में छिड़कने वाली रासायनिक दवाई डालकर मत्स्याटन किया है। गर्मी के दिनों में नदी का जलस्तर कम होता है। उक्त दवाई मछलियों की आंखों में जलन पैदा करती है। इससे मछलियां ऊपर आ जाती हैं।

मछुआरे जाल बिछाकर बड़ी मछलियों को पकड़ लेते हैं। बाजार में बड़ी मछलियों की मांग होने से मछुआरे ऐसा करते हैं। वे लोग छोटी मछलियों के कम दाम मिलने से उसे नदी की सतह पर ही छोड़ देते हैं। नदी में मछलियां मृत मिलने से अंभेटा ग्राम विकास समिति ने रात में नदी किनारे निगरानी रखने का निर्णय लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.