Move to Jagran APP

देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला एसिड

शहर में रविवार रात तमंचा दिखाकर चार व्यक्तियों ने महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर 60 लाख रुपए लूट दिए। रुपए लूटने के बाद एक आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया और उसके प्राइवेट पार्ट पर एसिड डाल दिया।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Tue, 12 May 2015 05:57 AM (IST)Updated: Tue, 12 May 2015 06:04 AM (IST)
देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला एसिड

अंकलेश्वर (गुजरात)। शहर में रविवार रात तमंचा दिखाकर चार व्यक्तियों ने महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर 60 लाख रुपए लूट लिए। एक आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया और उसके प्राइवेट पार्ट पर में एसिड डाल दिया।

loksabha election banner

पीड़ित महिला के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी उसका सगा देवर है, जबकि उसके साथ अन्य तीन आरोपी देवर के दोस्त थे। वारदात गडखोल पाटिया के पास स्थित साम्राज्य सोसायटी में हुई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके देवर समेत चार जनों के खिलाफ लूट, दुष्कर्म और आर्म्स एकट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक गडखोल पाटिया के पास स्थित साम्राज्य सोसायटी निवासी महिला शनिवार रात बेटी के साथ घर में सो रही थी। तभी चार शख्स घर में घुस आए। महिला को तमंचा दिखाकर पहले उसकी बेटी को कमरे में बंद कर दिया और अलमारी से 60 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद चार में से एक पीड़ित महिला के देवर उमाकांत यादव ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर एसिड डाल दिया। हालांकि महिला को इससे गंभीर चोट नहीं आई।


घटना की जानकारी मिलने पर अंकलेश्वर पुलिस मौके पर पहंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर देवर उमाकांत यादव समेत चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस यह नहीं पता लगा पाई कि महिला के घर में इतनी कम कहां से आई। पुलिस के बताए पीड़ित महिला के पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.