कैमरे में कैद हुआ महिला के गले से चेन झपटने वाला
सूरत। एक महिला के गले से सोने की चैन झपट कर अज्ञात व्यक्ति रफूचक्कर हो गया। पीड़िता कुछ समझ पाती कि इ
By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 04:06 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 03:52 AM (IST)
सूरत। एक महिला के गले से सोने की चैन झपट कर अज्ञात व्यक्ति रफूचक्कर हो गया। पीड़िता कुछ समझ पाती कि इससे पहले ही बाइक सवार फरार हो गए। ये पूरा वाकया समीप ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के सनराइज टाउनशिप में रहने वाली ऊषाबेन मुंदडा सोसायटी गेट की तरफ जा रही थीं। इसी बीच एक पल्सर बाइक पर सवार उनके गले से सोने की चेन लपककर फरार हो गया। बाइक पर दो युवक सवार थे।
घटना की जानकारी मिलने पर पुणा पुलिस थाने का स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें चेन स्नैचर का चेहरा और उसकी बाइक का नंबर मिल गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें