Move to Jagran APP

शादी के नाम पर 4 युवकों से 5 लाख ऐंठने वाली लड़की गिरफ्तार

सूरत। शादी के नाम पर मोरबी तथा सूरत जिले के चार युवकों से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली लड़की को ना

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 03:11 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 02:54 AM (IST)
शादी के नाम पर 4 युवकों से 5 लाख ऐंठने वाली लड़की गिरफ्तार

सूरत। शादी के नाम पर मोरबी तथा सूरत जिले के चार युवकों से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली लड़की को नाडियाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दक्षाबेन पटेल नामक यह लड़की सूरत जिले के सिंहुज गांव की रहने वाली है। दक्षाबेन के साथ उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

मोरबी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षाबेन ने अपने प्रेमी संजयभाई दरजी के साथ अब तक चार लड़कों को विवाह के नाम पर चूना लगाया। दक्षा ने सबसे पहले मोरबी के विनोदभाई पडसुंबिया के साथ सगाई की थी। शादी के नाम पर ही उसने विनोद से एक लाख रुपए ऐंठे और फरार हो गई। इसके बाद सूरत के सुरेशभाई, देवेंद्रभाई और अमरेली के सुरेशभाई के साथ भी इसी तरह की धोखधड़ी की। दक्षा ने इन चारों से 5 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की।

पुलिस पिछले काफी समय से दोनों की तलाश कर रही थी। सोमवार शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि दक्षा अपने पिता के घर आई हुई है। रात को महिला पुलिस टीम के साथ पुलिस ने छापेमारी कर दक्षा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके प्रेमी संजय को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दक्षा के पिता को भी गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.