घर के बाहर सो रही महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार
सूरत। गुजरात के जूनागढ़ के बालोट गांव में एक तेंदुए ने घर के बाहर सो रही एक महिला को अपना शिकार बना
सूरत। गुजरात के जूनागढ़ के बालोट गांव में एक तेंदुए ने घर के बाहर सो रही एक महिला को अपना शिकार बना लिया। घटना गुरुवार रात की है। घर के बाहर सो रही महिला को तेंदुआ उठाकर जंगल में ले गया और उसे मार डाला। महिला का शव अगले दिन सुबह क्षत-विक्षत हालत में बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मासूबेन नामक यह महिला आंगन में और उसके दोनों बेटे घर के अंदर सो रहे थे।
सुबह जब महिला लापता मिली तो उसके बेटों और पड़ोसियों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 200 मीटर दूर 65 साल की मासूबेन का शव मिला। सूचना मिलते ही वन-विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ ही दूरी पर अधिकारियों को एक तेंदुए के एक शावक का भी शव मिला है।
अधिकारियों को आशंका है कि तेंदुआ इसी क्षेत्र में है और अब उसको पकड़ने के लिए तीन पिंजरे भी लगा दिए गए हैं। इस घटना के पहले तेंदुआ कुछ पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका है। पीड़ित परिवार को प्रशासन ने डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।