पत्नी की हत्या के लिए लाया गया चाकू से पत्नी ने पति की हत्या की
सूरत। नवागाम-डिंडोली के आरडीनगर में श्रमिक रामजनम पंडित की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस
सूरत। नवागाम-डिंडोली के आरडीनगर में श्रमिक रामजनम पंडित की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मृतक की पत्नी पवन देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पारिवारिक कलह की वजह से पवनदेवी ने पति की हत्या की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामजनम (35) बिहार के सीतामढ़ी जिले के भंडारी गांव का मूल निवासी था। वह पत्नी पवन देवी और तीन वर्षीय पुत्र के साथ आरडीनगर सब्जीमंडी के पास एक झुग्गी में रहता था। मिट्टी के मटके बेचने वाले रामजनम का पिछले कई महीनों से पवन देवी के साथ विवाद चल रहा था। उसने पत्नी को घर खर्च देना भी बंद कर दिया था। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
पिछले कुछ दिनों से रामजनम उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। दोनों में झगड़ा हुआ। मामला शांत होने के बाद पवन देवी बच्चे के साथ बिस्तर पर तथा रामजनम जमीन पर सो गया। रात 12 बजे जब वह गहरी नींद में था और इसी बीच पवन देवी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। लहूलुहान रामजनम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।