सूरत में बना विश्व रिकॉर्ड, 521 लड़कियों के हाथों पर लगी मेंहदी
सूरत। पीपी सवाणी समूह द्वारा 111 अनाथ बेटियों की शादी व निकाह के लिए आयोजित मेहंदी की रस्म गिनीज बुक
सूरत। पीपी सवाणी समूह द्वारा 111 अनाथ बेटियों की शादी व निकाह के लिए आयोजित मेहंदी की रस्म गिनीज बुक में दर्ज हो गई है। मेहंदी की रस्म में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस की प्रतिनिधि अन्नो ऑक्सफोर्ड भी उपस्थित थीं। रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र और मोमेंटो रविवार को विवाह आयोजन के दौरान दिया जाएगा।
सायण-गोथाण रोड स्थित लक्ष्मीबा फार्म में सुबह साढ़े दस बजे से शाम सात बजे तक आयोजित मेहंदी रस्म में एक साथ 521 युवतियों ने मेहंदी रचाई। इस आयोजन को लेकर सवाणी समूह को विश्वास था कि यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इसी के चलते उन्होंने इस बारे में गिनीज बुक प्रबंधन को जानकारी दे दी थी।
गिनीज बुक प्रबंधन ने लंदन की अन्ना ऑक्सफोर्ड को यहां भेजा और उनकी उपस्थिति में ही मेंहदी रस्म का कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन के दौरान दौरान 1377 युवतियों-महिलाओं ने मेहंदी रचाई।
इतना ही नहीं, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद सवाणी समूह अब रविवार को होने वाले विवाह समारोह के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है। अब तक किसी सार्वजनिक समारोह में सफाई व्यवस्था का वर्ल्ड रिकॉर्ड चीन के नाम है।