25 दीक्षार्थीओं की निकली भव्य यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग
सूरत। आगामी 1 दिसंबर को सूरत में एक साथ 45 मुमुक्षु दीक्षा लेने वाले हैं। इसे लेकर शहर में तैयारियां
सूरत। आगामी 1 दिसंबर को सूरत में एक साथ 45 मुमुक्षु दीक्षा लेने वाले हैं। इसे लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दीक्षा लेने वाले सभी मुमुक्षुओं के लिए देश भर के विविध शहरों में कार्यक्त्रम आयोजित हो रहे हैं। सूरत शहर के कतारगाम में आज 25 मुमुक्षुओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें देश भर से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों सहित हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए।
1 दिसंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह में 45 दीक्षार्थीयों को दीक्षा दी जाएगी। इसके बाद ये सभी लोग सांसारिक सुखों का त्याग कर आध्यात्म के मार्ग की ओर प्रयाण करेंगे। जैनों के 522 वर्ष पुराने इतिहास में यह पहला मौका है जब सामूहिक दीक्षा अंगीकार समारोह आयोजित किया जाएगा।