मदरसे में पढ़ने वाले 70 फीसद छात्र हिन्दू
सूरत। शहर के हिन्दू बाहुल्य वाले मोटा वराछा इलाके में एक मदरसा सांप्रदायिक सद्भावना की अनोखी मिशाल ह
सूरत। शहर के हिन्दू बाहुल्य वाले मोटा वराछा इलाके में एक मदरसा सांप्रदायिक सद्भावना की अनोखी मिशाल है। यहां 109 साल पुरानी इस्लामिक ट्रस्ट संचालित मदरसा स्कूल में पढ़ने वाले 70 प्रतिशत विद्यार्थी हिन्दू हैं। इतने सालों में दंगों के दौरान भी हर परिस्थितियों में यह मदरसा स्कूल सद्भावना की कायम रहा।
सूरत के मोटा वराछा इलाके की महफिल-ए-इस्लाम ट्रस्ट संचालित मदरसा इस्लामिया हाईस्कूल है। यह देश के अन्य अल्पसंख्यक स्कूलों की ही तरह है, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या इसे अन्य स्कूलों से अलग बनाती है।
स्कूल में कुल 1,260 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं इनमें से 875 विद्यार्थी हिन्दू हैं। इस्लामिक ट्रस्ट संचालित स्कूल होने पर भी यहां 70 प्रतिशत विद्यार्थी हिन्दू हैं। स्कूल में कुल 70 शिक्षकों का लंबा-चौड़ा स्टाफ है जिनमे भी 80 प्रतिशत शिक्षक हिन्दू हैं। इनमें से 15 शिक्षक ?से हैं जिन्होंने इसी स्कूल में शिक्षा पाई है। इनमें स्कूल के प्राचार्य भी शामिल है उन्होंने यहां सातवीं कक्षा से पढ़ाई शुरू की थी। इसके अलावा तीन पूर्व विद्यार्थियों को स्कूल के प्रशासनिक कायरें के लिए नियुक्त किया गया है।