स्वच्छता अभियान में जुड़े डॉक्टर्स, रिवरफ्रंट पर की सफाई
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 2 अक्टूबर को गांधी जयंति पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इ
By Edited By: Published: Thu, 06 Nov 2014 01:57 AM (IST)Updated: Thu, 06 Nov 2014 01:38 AM (IST)
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 2 अक्टूबर को गांधी जयंति पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही खासतौर गुजरात में स्वच्छता अभियान रफ्तार पकड़े हुए है। स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से लेकर सरकारी कर्मचारी तक मोदी के इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं।
इसी तारतम्य में सोमवार को सूरत के वोखार्ड अस्पताल के डॉक्टर्स सहित पूरे स्टाफ के साथियों ने तापी रिवरफ्रंट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसे अलावा डॉक्टर्स ने अन्य लोगों से भी इस स्वच्छता अभियान में जुड़ने की अपील की और पूरे सूरत शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें